Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Dongargarh Crime: कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, कुचलने की कोशिश का आरोप

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के सनसिटी क्षेत्र में शुक्रवार रात कार और बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल हो गए। हादसे में एक पत्रकार के पैर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, पत्रकार योगेश साहू और सौरभ एक कार्यक्रम की कवरेज के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सनसिटी के पास तेज रफ्तार सफेद रंग की ब्रेजा कार (CG 04 NE 1199) से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

हादसे के बाद पत्रकारों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने कार चालक का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो उसने कार से उन्हें कई बार कुचलने का प्रयास किया।

See also  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों के सुविधाओं की ली जानकारी, मुख्यमंत्री की मंशानुसार स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर सुधार के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश...

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से एक पत्रकार की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है, जबकि पत्रकार अपनी जान बचाने के लिए भागता नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और घटना की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पीड़ित पत्रकारों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!