Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

महाराणा प्रताप सिंह इतिहास में अमर हैं – राजकुमार साहू, महाराणा प्रताप चौक में छतदार चबूतरा का सभापति ने किया लोकापर्ण

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत सुकली-पचेड़ा चौक में महाराणा प्रताप जयंती के शुभ अवसर पर जिला पंचायत के 15 वित्त योजना अंतर्गत 3 लाख की लागत से छतदार चबूतरा का लोकार्पण जिला पंचायत के सभापति राजकुमार साहू द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सभापति श्री साहू ने कहा कि महाराणा प्रताप का जन्म राजस्थान के कुंभलगढ़ में हुआ था वे अपनी वीरता, शौर्य, और मातृभूमि की स्वतंत्रता के प्रति अटूट प्रेम के लिए इतिहास में अमर है, उन्होंने मुगल सम्राट अकबर की विशाल सेना के सामने कभी घुटने नहीं टेके और आजीवन संघर्ष करते रहे, हमें उनके द्वारा बताए गए आदर्शो अपनाते हुए उनके दिखाए गए मार्गों में चलना चाहिए। लोकार्पण के दौरान वेदु सिंह, विनय सिंह, रामेश्वर सिंह, बृजेश सिंह, मनीष सिंह, नमन सिंह वैभव सिंह, सुखनंदन सिंह, सौमित्र सिंह, महावीर सिंह, हिमांशु सिंह, हंसराज सिंह, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

See also  बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर शिकंजा कसने की नई रणनीति, आईजी राम गोपाल गर्ग ने जारी किए सख्त निर्देश, 'एक गुंडा-एक जवान' नीति लागू, निगरानी बदमाशों की होगी सघन चेकिंग; प्रिवेंटिव पुलिसिंग को प्रभावी बनाने आयोजित हुई हाई लेवल कार्यशाला

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!