Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, Telegram पर लगाई अस्थाई रोक

नई दिल्ली,16 जून: केंद्र सरकार ने Telegram पर अस्थाई रोक लगाई है. सरकार ने ये फैसला NEET Exam के चलते लिया है. टेलीग्राम के कई ग्रुप पर नीट का पेपर लीक होने के आरोप लगे थे. अब भारत में नीट एग्जाम दोबारा होना जा रहा है, जिसके लिए 21 जून की तारीख तय की है. एनटीए (NTA) की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यह फैसला लिया है. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के अंतर्गत ये आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत भारत में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म के एक्सेस को एक निर्धारित और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा.यह प्रतिबंध 22 जून 2026 खत्म हो जाएगा.

See also  हमारी सरकार हर वंचित तबके तक उनके अधिकार पहुंचाने के लिए कर रही है काम: मुख्यमंत्री बघेल, हमने उन सभी वर्गों का भी ध्यान रखा जो पात्र होने के बाद भी अपने अधिकारों से वंचित थे....

साथ ही प्लेटफॉर्म को ऑर्डर दिए गए हैं कि भारत में पहले से पोस्ट किए गए मैसेज पर से मैसेज एडिट की सुविधा को भी बंद करने को कहा है. यह समय 30 जून 2026 को समाप्त होगा. यह कदम प्लेटफॉर्म के उस स्पेशल स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. इसके माध्यम से राष्ट्रीय परीक्षाओं के संबंध में परीक्षा के बाद नकली ‘पेपर लीक’ के सबूत तैयार किए जाने की कई घटनाएं सामने आईं हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!