Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम शिक्षक नलसाय दिवाकर की सेवा समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई उनके कथित वायरल ऑडियो से जुड़े मामले की जांच और स्पष्टीकरण के बाद की गई है। शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद जिले में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों में तेजी से वायरल हुई थी। ऑडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। जांच के दौरान संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था।

See also  ब्रेकिंग न्यूज: सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी को हटाने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने लिखा मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र... जाने क्या है कारण 

विभागीय अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और प्राप्त तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि शिक्षक का आचरण संविदा सेवा की शर्तों के अनुरूप नहीं है। इसके बाद सक्षम प्राधिकारी द्वारा नलसाय दिवाकर की संविदा सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों में पदस्थ कर्मचारियों और शिक्षकों से अनुशासित एवं जिम्मेदार व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि, जिससे शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो या संस्था की छवि धूमिल हो, उसे गंभीरता से लिया जाएगा।

वहीं, इस कार्रवाई के बाद शिक्षा जगत और स्थानीय स्तर पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार जांच और स्पष्टीकरण के बाद ही पूरी की गई है।

Advertisment

 

See also  नफरत से लगे जख्मों में मोहब्बत का मरहम लगाने का काम है भारत जोड़ो यात्रा - डॉ महंत, चांपा में जिला कांग्रेस कमेटी के आयोजन में हुआ भारत जोड़ो यात्रा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!