Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

माता कौशल्या की जन्मभूमि पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खाट पर बैठकर मुख्यमंत्री ने की चौपाल, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कौशल्या धाम में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

जांजगीर-चांपा। विष्णु देव साय आज माता कौशल्या की जन्मभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे माता कौशल्या ,भगवान श्री राम की पूजा अर्चना किए,जिसके वह चौपाल पहुंचे जहां उन्होंने पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने ढाई साल में जनता से किए गए कई बड़े वादे पूरे किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 10 लाख मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। किसानों के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद और दो साल का बकाया बोनस देने का वादा भी पूरा किया गया है।
मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक महिलाओं के खातों में हजारों करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने माता कौशल्या और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का भगवान राम से विशेष नाता है और इसी भावना के तहत रामलला दर्शन योजना शुरू की गई है, जिसके माध्यम से हजारों लोग अयोध्या जाकर दर्शन कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांव-गांव पहुंचकर यह जानने का प्रयास कर रही है कि लोगों को राशन, बिजली, पानी और अन्य योजनाओं का लाभ सही तरीके से मिल रहा है या नहीं। साथ ही अटल डिजिटल सेवा केंद्र के जरिए ग्रामीणों को डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

See also  नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को पुनः जांजगीर-चाम्पा विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, विभिन्न मंदिरो में जाकर पूजा-अर्चना किये...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!