Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

संतोष सोनी दूसरी बार बने लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष तो सचिव वासुदेव देवांगन

जांजगीर-चांपा। लायंस क्लब चांपा के वर्ष 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारणी की नियुक्ति हेतु क्लब अध्यक्ष MJF लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता द्वारा क्लब के वरिष्ठ सदस्य पूर्व चेयरमैन MJF लायन डॉ संतोष कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय नॉमिनेशन कमेटी का गठन किया गया। जिन्होंने आपस में बैठक कर गहन विचार विमर्श उपरांत अपना प्रतिवेदन तैयार कर क्लब के सामान्य सभा एवं संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया जिसे सभी उपस्थित लायन सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया तथा करतल ध्वनि से प्रस्ताव को पारित किया। जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष MJF लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता, सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन, कोषाध्यक्ष लायन राजेश अग्रवाल ( के सी ) मनोनीत किए गए। लायंस क्लब चांपा के वर्ष 2025-26 के लिए मनोनीत अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता के सफल कार्यकाल को देखते हुए उन्हें वर्ष 2026-27 के लिए पुनः अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय का सभी ने स्वागत किया। मनोनीत अध्यक्ष MJF लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता ने सदन को विश्वास दिलाया की आने वाले समय में लायन साथियों के सहयोग से चांपा क्लब इंटरनेशनल, मल्टीपल, डिस्ट्रिक्ट,रीजन में सेवा की मिसाल कायम करेगा।

See also  भारत ने रोकी चीनी सप्लाई, भारत में चीनी की खपत 277 लाख टन अनुमान, UAE, श्रीलंका, सोमालिया समेत कई देशों को झटका

उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे धन्यवाद ज्ञापित किया। चांपा शहर में लायंस क्लब जरूरत मंद लोगो की सेवा तथा स्थाई गतिविधि के रूप में पिछले 48 वर्ष से लायंस इंग्लिश हेयर सेकंडरी स्कूल संचालित कर अपनी अलग पहचान बनाए हुवे है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!