Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL इतिहास के वो मुकाबले, जिसमें स्पिनर्स ने नहीं फेंकी एक भी गेंद, 18 साल में जानें कितनी बार हुआ ऐसा?

नई दिल्ली, 12 मई: IPL का इतिहास 18 साल पुराना है. उसका 19वां सीजन खेला जा रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दौरान कितने मुकाबले रहे, जिसमें स्पिनर्स ने एक भी गेंद नहीं फेंकी. IPL के इतिहास में इसकी सबसे लेटेस्ट मिसाल 11 मई को धर्मशाला में देखने को मिली, जहां पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में एक ओवर तो दूर एक गेंद भी स्पिनर्स ने नहीं फेंकी.

DC vs PBKS मैच में स्पिनर्स ने नहीं फेंकी एक भी गेंद
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को मिलाकर मैच में कुल 10 गेंदबाज आजमाए गए. उन 10 गेंदबाजों ने मिलकर 39 ओवर फेंके. मगर उन 10 गेंदबाजों में ना तो एक भी स्पिनर रहा और ना ही एक भी ओवर स्पिन का देखने को मिला. पूरे 39 ओवर तेज गेंदबाजों ने ही डाले.

See also  वित्तमंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर टैक्स चोरी करने वालों पर लगातार जारी है कार्रवाई, दुर्ग में संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री में जीएसटी विभाग की दबिश, बड़ी मात्रा में गुटखा बनाने का कच्चा सामान और मिक्सर मशीन बरामद, एक सप्ताह में जीएसटी विभाग ने कार्रवाई कर 8 करोड़ रुपए  कराए जमा...

18 साल पहले CSK vs RCB मैच में स्पिनर्स ने नहीं की बॉलिंग
वैसे IPL का ये कोई पहला मुकाबला नहीं जिसमें स्पिनर्स ने एक भी गेंद नहीं डाली. इससे पहले और आखिरी बार ऐसा IPL के पहले सीजन में ही देखने को मिला था. 28 अप्रैल 2008 को वो मुकाबला CSK और RCB के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला गया था, जिसमें एक भी ओवर स्पिन का नहीं देखने को मिला. IPL 2028 में खेले उस मुकाबले में भी CSK और RCB ने मिलकर कुल 10 गेंदबाज आजमाए. लेकिन, एक भी स्पिनर नहीं रहा. IPL 2008 में खेला वो 15वां मैच था, जिसमें 10 गेंदबाजों ने मिलकर 39.4 ओवर फेंके थे.

See also  वन विभाग की कार्रवाई में अवैध लकड़ियां और गाड़ी जप्त...

स्पिनर्स को गेंद ना थमाने की वजह हो सकती है कंडीशन
IPL के इतिहास में यही दो मुकाबले रहे, जिसमें एक भी ओवर या गेंद स्पिनर्स के नहीं देखने को मिले. ऐसा होने के पीछे की वजह तेज गेंदबाजों के माकूल कंडीशन हो सकती है. पंजाब और दिल्ली के मैच में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने स्पिनर्स से गेंद ना कराने के अपने फैसले के पीछे यही वजह बताई है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!