Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शरीर पर मौजूद तिल सुरक्षित है या सेहत के लिए खतरनाक? ऐसे करें पहचान

स्किन पर तिल होना सामान्य बात है. कई लोगों की स्किन पर एक से ज्यादा तिल भी होते हैं. ज्यादातर तिल पूरी तरह सामान्य और नुकसानरहित होते हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये सेहत के लिए खतरा भी हो सकते हैं. स्किन के तिल कब सामान्य है और कब ये खतरनाक हो सकते हैं. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ सौम्या सचदेवा बताती हैं कि स्किन पर तिल नॉर्मल है, लेकिन ये कुछ मामलों में स्किन कैंसर के संकेत भी हो सकते हैं. इसका पता आप आसानी से लगा सकते हैं. इसके लिए बस आपको ABCD नियम का पता होना चाहिए.

See also  सजग नागरिक, सख्त प्रहरी : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की नई पहल से जिले में बढ़ेगी सुरक्षा जागरूकता...

क्या होता है ABCD नियम
एबीसीडी नियम के तरीके से आप आसानी से स्किन पर होने वाले तिल का ये पता लगा सकते हैं कि ये नॉर्मल है या कोई समस्या है. इसमें ए का मतलब है एबनॉर्मल. अगर आपका तिल सामान्य नहीं है. उसका एक हिस्सा दूसरे से अलग और नॉर्मल नहीं है तो

उसका आकार बराबर न लगे, तो यह चेतावनी का संकेत हो सकता है. सामान्य तिल आमतौर पर गोल और समान आकार के होते हैं.

B- बॉर्डर

Advertisment

आपको अपने तिल के किनारों पर भी नजर रखने की जरूरत है. अगर तिल के किनारे फैल रहे हैं और ये लगातार बढ़ रहे हैं तो इस मामले में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

See also  स्वास्थ्य और राजस्व मंत्री ने स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि...

तिल के किनारे अगर धुंधले, टेढ़े-मेढ़े या फैले हुए दिखने लगें, तो डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए।

C कलर

सामान्य तिल का रंग एक जैसा होता है, लेकिन अगर आपको तिल लाल या नीला या फिर सफेद होने लगता है तो यह चिंता की बात हो सकती है. तिल का रंग बदलने का सीधा मतलब होता है कि उसके अंदर कुछ बदलाव हो रहे हैं. इस तरह के बदलाव सामान्य नहीं होते हैं.

D डायामीटर

अगर तिल का पूरा आकार 6 मिलीमीटर से कम है तो कोई खतरा नहीं है, लेकिन अगर ये बड़ा होने लगे या तेजी से बढ़े, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. तिल के आकार के बढ़ने का मतलब है कि ये स्किन कैंसर का कुछ संकेत हो सकता है. इस मामले में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

See also  agniveer-2026-online-coaching: Agniveer भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! अब घर बैठे मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण

इन लक्षणों पर भी नजर रखे
तिल के आसपास खून का निकलना

तिल के आसापास दर्द बढ़ना

तिल के आसपास मवाद होना

तिल का उभरा हुआ दिखना

किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए?
बहुत फेयर स्किन वाले लोग

परिवार में स्किन कैंसर की हिस्ट्री हो

जो लोग अधिकतर समय धूप में रहते हों

शरीर पर बहुत ज्यादा तिल हों

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!