सबसे तेज-ताबड़तोड़ 100 छक्के… वैभव सूर्यवंशी का धमाका! 15 साल की उम्र में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने न सिर्फ तेजतर्रार पारी खेली, बल्कि टी20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में 36 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 225.00 रहा और उन्होंने 3 चौके व 3 छक्के लगाए।
मोहम्मद सिराज पर पहला छक्का, 100 छक्कों का जश्न
पारी की शुरुआत ही धमाकेदार रही। वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला और इसी के साथ टी20 क्रिकेट में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए।वे अब दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 20 साल की उम्र से पहले 100 टी20 छक्के पूरे किए हों।
सबसे तेज़ 100 छक्कों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने यह उपलब्धि महज 514 गेंदों में हासिल की, जो अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड करणबीर सिंह के नाम था, जिन्होंने 817 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे।इतना ही नहीं, उन्होंने सिर्फ 29 पारियों में यह कारनामा कर नया मानक स्थापित कर दिया।
https://x.com/IPL/status/2053150151741722876?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2053150151741722876%7Ctwgr%5E26511278c58b7f90abea8acdfcec43a92cbcf783%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnishaanebaz.com%2Fvaibhav-suryavanshi-t20-100-sixes-world-record-ipl-2026%2F
टी20 में सबसे ज्यादा छक्के (20 साल से कम उम्र)
- वैभव सूर्यवंशी – 102
- रहमानुल्लाह गुरबाज – 90
- डेवाल्ड ब्रेविस – 73
- गुलसन झा – 53
- ईशान किशन – 53
- IPL में भी बनाया नया इतिहास
वैभव सूर्यवंशी ने IPL इतिहास में भी एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। वे इस सीजन पावरप्ले में 30+ छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा (29 छक्के, 2024) के नाम था।
क्रिकेट का नया सुपरस्टार?
15 साल की उम्र में लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे वैभव सूर्यवंशी अब क्रिकेट की दुनिया में तेजी से उभरता नाम बन चुके हैं। उनकी बल्लेबाजी शैली और आक्रामक खेल ने उन्हें आने वाले समय का बड़ा स्टार बना दिया है।



