Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: नमन जग्गी और आयुष जैन गिरफ्तार, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा

रायपुर : राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो मुख्य आरोपी—नमन जग्गी और आयुष जैन—को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को सट्टा खिलाने के लिए मास्टर आईडी और सट्टा पैनल का इस्तेमाल कर रहे थे। छापेमारी के दौरान उनके कब्जे से करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, सट्टा-पट्टी और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए गए हैं।

जांच में बड़े नामों के जुड़ने के संकेत

See also  Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट! एक झटके में टूटी कीमतें, जानिए आज का नया रेट

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों के संपर्क शहर के कुछ बड़े व्यापारी और सर्राफा कारोबारी भी हो सकते हैं। पुलिस इस एंगल पर गंभीरता से जांच कर रही है और नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

कमिश्नरेट करेगी बड़ा खुलासा

Advertisment

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!