Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime : रायपुर में नशे पर बड़ी कार्रवाई: दुर्ग के तस्कर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

रायपुर : छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दुर्ग से जुड़े एक तस्कर समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरैया तालाब स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ लोग अवैध हेरोइन बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने लगे, लेकिन चारों को पकड़ लिया गया।

See also  पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही...

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजवीर सिंह, मोहम्मद अयान, उबैद रजा और मोहम्मद शरीफ बताए। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 11 ग्राम 990 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2.40 लाख रुपये आंकी गई है।

चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है, ताकि पूरे गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Advertisment

गिरफ्तार आरोपी

01. राजवीर सिंह पिता जसवीर सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी निगम के पीछे, न्यू खुर्सीपार थाना खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग।

See also  आर्टेमिस-II मिशन बड़ी उपलब्धि के बाद पृथ्वी पर लौटने के करीब

02. मोहम्मद अयान पिता मोहम्मद रफीक उम्र 20 वर्ष निवासी अय्युब होटल के बाजू सर्विस रोड संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

03. उबैद रजा पिता नईम रजा उम्र 19 वर्ष निवासी मुन होटल के बाजू गली, बैजनाथपारा रायपुर थाना सिटी कोतवाली रायपुर।

04. मोहम्मद सरीफ पिता अब्दुल वहाब उम्र 24 वर्ष निवासी बैरनबाजार जामा मस्जिद के बाजू गली थाना सिटी कोतवाली रायपुर।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!