Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नैला के राजेश खाद भंडार पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1013 बोरी उर्वरक की बिक्री पर लगी रोक

जांजगीर-चांपा। खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग लगातार उर्वरक विक्रेताओं की जांच कर रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कृषि विभाग की टीम ने नैला स्थित मेसर्स राजेश खाद भण्डार पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं मिलने पर गोदाम में रखी कुल 1013 बोरी उर्वरक को सील करते हुए उनके विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया।
उप संचालक कृषि राकेश शर्मा के नेतृत्व में विकासखंड स्तरीय संयुक्त निरीक्षण दल ने 4 जुलाई 2026 को विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत मेसर्स राजेश खाद भंडार के विक्रय प्रतिष्ठान एवं गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पॉस मशीन में दर्ज उर्वरकों का स्टॉक और गोदाम में भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरकों का मिलान सही नहीं पाया गया।
इसके अलावा निरीक्षण में विक्रय प्रतिष्ठान पर निर्धारित स्थान पर मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं थी, उर्वरक विक्रय लाइसेंस चस्पा नहीं किया गया था, निर्धारित मूल्य बोर्ड अनुपस्थित मिला, वहीं सत्यापित स्टॉक रजिस्टर एवं उर्वरक विक्रय हेतु सत्यापित बिल बुक भी उपलब्ध नहीं पाई गई। इन अनियमितताओं को उर्वरक नियंत्रण आदेश के नियमों का उल्लंघन मानते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान गोदाम में उपलब्ध 250 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट (दानेदार), 600 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट (पाउडर), 26 बोरी ट्रिपल सुपर फास्फेट, 120 बोरी एनपीके तथा 17 बोरी यूरिया सहित कुल 1013 बोरी उर्वरक को सील कर उनकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की रक्षा तथा उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले में इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

See also  कलेक्टर और एसपी की उपस्थिति में मतगणना के संबंध में विभिन्न राजिनैतिक दलों के अभ्यर्थियों व गणना अभिकर्ताओं की बैठक आयोजित, 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना की प्रक्रिया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!