Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

67 की उम्र में भी कुंवारे हैं मुकेश खन्ना! शादी और प्यार पर कही दिल छू लेने वाली बात…

नई दिल्ली : फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। ‘शक्तिमान’ और ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह जैसे किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले मुकेश खन्ना ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की।

67 साल की उम्र में भी अविवाहित रहने वाले अभिनेता ने बताया कि आखिर उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की और रिश्तों को लेकर उनकी सोच क्या है।

‘कई अफेयर होना मर्दानगी नहीं’

एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने कहा कि आजकल लोग कई अफेयर को मर्दानगी से जोड़कर देखते हैं, लेकिन वह इस सोच से बिल्कुल सहमत नहीं हैं।

See also  पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने बद्रीनाथ धाम के लिये तीर्थ यात्री के जत्थे को किया रवाना...

उन्होंने बताया कि उनके कई दोस्तों और जान-पहचान वालों के अफेयर रहे, लेकिन उन्होंने कभी इस रास्ते को जरूरी नहीं समझा।मुकेश खन्ना ने कहा,“किसी इंसान के कई रिश्ते हों, इससे वह बड़ा मर्द साबित नहीं हो जाता। मर्दानगी दिखाने के और भी कई बेहतर तरीके हैं।”

Advertisment

शादी को मानते हैं पवित्र रिश्ता

हालांकि उन्होंने अब तक शादी नहीं की, लेकिन अभिनेता का कहना है कि वह शादी की संस्था में गहरा विश्वास रखते हैं।उन्होंने कहा,“लोग सोचते हैं कि जिसने शादी नहीं की, वह शादी में भरोसा नहीं करता। लेकिन मैं तो शादी को बेहद पवित्र रिश्ता मानता हूं। मेरा मानना है कि जीवनसाथी किस्मत से मिलता है।”मुकेश खन्ना के मुताबिक, अगर उनकी किस्मत में शादी लिखी होती तो अब तक हो चुकी होती।

See also  Satna Crime News: पहले भतीजे ने मौसी को बेहोश कर किया रेप… फिर बर्बर हत्या, दरिंदे ने शव को बक्से में छिपाया, सामने आई मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी

‘सच्चा प्यार सिर्फ एक बार होता है’

अभिनेता ने प्यार को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सच्चा प्यार इंसान की जिंदगी में केवल एक बार आता है।उन्होंने आज के ‘मूव ऑन’ कल्चर पर चिंता जताते हुए कहा कि लोग रिश्तों को बहुत हल्के में लेने लगे हैं।उनके अनुसार,“एक इंसान को ‘आई लव यू’ कहकर अगले ही पल किसी और के पास चले जाना सही नहीं है। इससे प्यार की अहमियत कम होती जा रही है।”

सही समय आने पर होगी शादी

मुकेश खन्ना ने साफ कहा कि उन्हें भरोसा है कि उनका जीवनसाथी कहीं न कहीं जरूर है और जब सही समय आएगा, तब किस्मत उन्हें मिला देगी, उन्होंने यह भी कहा कि शादी के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती। इंसान किसी भी उम्र में सही साथी मिलने पर शादी कर सकता है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट

सोशल मीडिया पर चर्चा में बयान

मुकेश खन्ना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग उनकी सोच की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसे पुरानी विचारधारा से जोड़कर देख रहे हैं।हालांकि, अभिनेता की साफगोई और रिश्तों को लेकर उनकी गंभीर सोच ने एक बार फिर उन्हें चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!