Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन एक और को बड़ा झटका! डीवीसीएम मल्लेश ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया स्थित बीएसएफ कैंप में नक्सली मल्लेश ने AK-47 के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।यह आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

डीवीसीएम पद पर था सक्रिय
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मल्लेश नक्सल संगठन में डीवीसीएम (डिविजनल कमेटी मेंबर) के पद पर सक्रिय था। वह ग्रामीणों के साथ बीएसएफ कैंप पहुंचा और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई।

इसके बाद उसने बीएसएफ की जी ब्रांच सेक्टर टीम और 94वीं वाहिनी के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह के समक्ष औपचारिक रूप से हथियार डाल दिए।

See also  शनिवार के दिन करें ये टोटके, शनि देव की कृपा से दूर होंगी सभी परेशानियां

AK-47 के साथ सरेंडर
मल्लेश ने आत्मसमर्पण के दौरान अपने पास मौजूद AK-47 राइफल भी सुरक्षा बलों को सौंप दी। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम नक्सल विरोधी अभियान में मनोवैज्ञानिक बढ़त का संकेत है।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक लगातार बढ़ते दबाव और अभियान के कारण कई नक्सली संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

Advertisment

नक्सल उन्मूलन की दिशा में सफलता
विशेषज्ञों का मानना है कि Kanker Naxal Surrender जैसी घटनाएं नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति प्रक्रिया को मजबूत करती हैं।सुरक्षा बलों का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सहायता दी जाएगी, जिससे वे सामान्य जीवन जी सकें।

See also  राहुल ने रेलवे स्टेशन पर कुलियों से की मुलाकात...

कांकेर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है, जिसका असर अब नक्सल संगठन के ढांचे पर साफ दिखाई देने लगा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!