Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 01 महिला सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

0 जिसमें लबे समय से फरार चल रहे 03 वारंटियों को भी पकड़ने में मिली सफलता

0 ग्राम अमरताल से एक आरोपी के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब भी बरामद!

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना अकलतरा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अकलतरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 01 महिला सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिसमें अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिगेंद्र डहरिया निवासी अमरताल थाना अकलतरा के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जब्त कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisment

इसके अलावा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर लंबे समय से फरार चल रहे एक महिला सहित 03 वारंटियों को भी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार वारंटियों में 01 महिला भी शामिल है, जो काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रही थी।

See also  सड़कों को मवेशी मुक्त कैसे बनाएं, छात्रों के आइडिया के लिए प्रशासन ने लांच किया मवेशी मुक्त सड़क चैलेंज हैकथॉन, बिलासपुर स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल-कालेज के छात्र ले सकेंगे भाग, कलेक्टर ने छात्रों के बीच किया कॉम्पिटशन को किया लांच, विजेता को मिलेगा प्राइज, टॉप फाइव को भी सम्मान, सड़कों को मवेशी मुक्त बनाने जिला प्रशासन की अभिनव पहल...

सभी गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब, अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!