Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रदेश का आम बजट गांव, गरीब, युवा, महिला व किसानों को समर्पित बजट है – राजकुमार साहू सभापति 

यह बजट प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला बजट है!

जांजगीर-चांपा। सभापति राजकुमार साहू ने छ.ग. के विधानसभा में प्रदेश के वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी जी के द्वारा प्रस्तुत किये गये विष्णुदेव साय सरकार के आम बजट 3.0 थीम संकल्प का स्वागत करते हुये इसे प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की ओर उठाये गये कदम का बजट नियोपित किया है। श्री साहू ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा है कि इस बजट में छ.ग. के विकास का रोडमैप स्पष्ट झलक दिखाई देता है। उक्त बजट में समाज के सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला सहित सभी लोगों के प्रगति व उत्थान के लिये इस बजट में विशेष प्रावधान रखा गया है। इसके साथ प्रदेश के बुनियादी समस्याओं के निदान हेतु सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, शिक्षा सहित युवाओं को रोजगार के नये अवसर प्रदान करने का झलक इस बजट में दिखाई देता है, इसके साथ जिला मुख्यालय जांजगीर में ड्राईविंग ट्रेनिंग स्कूल (ई-ट्रैक) व आटोमेटेड फिटनेस सेंटर (ए.टी.एस.) की स्थापना किये जाने का प्रावधान रखा गया है, इसके साथ ही खेल के प्रोत्साहन हेतु खेल अधोसंरचना विकास के लिये जांजगीर-चाम्पा के स्टेडियम को शामिल किया गया है। सभापति साहू ने इस बजट का प्रशंसा व स्वागत करते हुये इसे सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से छत्तीसगढ़ को नई दिशा मिलेगी।

See also  CG News: पति-पत्नी की लाश से हड़कंप, घर में फांसी और दुपट्टा कसा मिला शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!