Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फिर थमीं उड़ानें, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों का चेक-इन सिस्टम फेल, इंडिगो, अकासा, स्पाइसजेट और एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित

न्यूज डेस्क : देश के कई बड़े एयरपोर्ट पर सुबह के समय तकनीकी गड़बड़ी के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। Navitaire सर्वर डाउन होने से चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम अचानक ठप हो गया। यह समस्या सुबह करीब 6:45 बजे से 7:28 बजे तक यानी लगभग 43 मिनट रही, लेकिन इस छोटे से समय ने एयरलाइन संचालन को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया।

टर्मिनल-3 पर मैन्युअल चेक-इन की नौबत
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल-3 पर चेक-इन सिस्टम काम नहीं कर रहा था। ऐसे में कर्मचारियों को मैन्युअल प्रक्रिया अपनानी पड़ी, जिससे काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं।इस देरी के कारण कुछ यात्रियों की फ्लाइट छूट गई, जबकि कई उड़ानों को देर से रवाना करना पड़ा। टर्मिनल परिसर में अफरा-तफरी जैसा माहौल भी देखने को मिला।

See also  9 छक्के, 11 चौके, 81 गेंदों में ठोके 148 रन… जिसकी बीवी एंकर, उसका भी हुआ नाम

कई एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित
तकनीकी खराबी का असर इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस सहित कई एयरलाइंस पर पड़ा।Navitaire सॉफ्टवेयर का उपयोग चेक-इन, बोर्डिंग और टिकट प्रबंधन जैसे अहम कार्यों के लिए किया जाता है, इसलिए सर्वर डाउन होते ही एयरलाइन संचालन लगभग रुक गया।

केवल दिल्ली नहीं, कई शहरों में असर
यह समस्या सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रही। मुंबई, बेंगलुरु और अन्य प्रमुख एयरपोर्ट पर भी इसका असर देखा गया, जिससे यह साफ हुआ कि मामला लोकल नहीं बल्कि पैन-इंडिया तकनीकी बाधा से जुड़ा था।

बढ़ती तकनीकी निर्भरता पर सवाल
हाल के महीनों में AMSS, माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर और अन्य थर्ड-पार्टी सिस्टम में आई गड़बड़ियों ने पहले ही चिंता बढ़ाई थी।ताजा घटना ने एक बार फिर एयरलाइन सेक्टर की तकनीकी सिस्टम पर बढ़ती निर्भरता और बैक-अप व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!