Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा में दर्दनाक घटना: 15 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में शोक की लहर

कोरबा,17 फरवरी। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनागुड़ी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां 15 वर्षीय छात्रा गीता महंत ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, गीता महंत कक्षा 9वीं की छात्रा थी और नियमित रूप से अपनी पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

See also  महतारी वंदन योजना : जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा, छोटी-मोटी जरूरतों के लिए अब नही पड़ रही है किसी के पास हाथ फैलाने की जरूरत...

फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों, सहपाठियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही छात्रा के मोबाइल और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी प्रकार का मानसिक दबाव, विवाद या अन्य वजह तो इस घटना के पीछे नहीं है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद हादसे से स्तब्ध है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!