Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष से मारपीट, मामले में एफआईआर

कोरबा,14 फरवरी I अधिवक्ता भवन में गुरुवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष से मारपीट और स्टाम्प वेंडर से ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिला कोर्ट परिसर के अधिवक्ता भवन में गुरुवार दोपहर बालको नगर निवासी मुकेश भारती से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गणेश कुलदीप का विवाद हो गया।

अध्यक्ष ने मुकेश पर अधिवक्ता भवन में घुसकर महिला शौचालय के पास फोटोग्राफी करने का आरोप लगाया। मना करने पर हुज्जतबाजी कर गाली-गलौज व मारपीट की बात कही। यह भी आरोप लगाया कि फोटो-वीडियोग्राफी कर वकीलों व स्टाम्प वेंडर से ब्लैकमेलिंग की जाती है। इसके बाद अधिवक्ताओं ने मुकेश के खिलाफ प्रदर्शन कर केस दर्ज करने की मांग की। शुक्रवार को अधिवक्ता संघ की प्रशासन-पुलिस के साथ बैठक हुई। इसके बाद संघ के पदाधिकारी व सदस्य सिविल लाइन थाना पहुंचे। यहां कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया।

See also  पड़ोसी ही निकला मां-बेटी का कातिल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा...

पुलिस ने मामले में कुलदीप की ओर से गाली-गलौज- मारपीट व स्टाम्प वेंडर की ओर से ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट पर दो अलग-अलग केस दर्ज किया है। सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों समेत अधिवक्ताओं ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर आरोपी मुकेश भारती के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। दो आवेदन में से एक में गाली-गलौच व मारपीट व दूसरे में ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया गया है। मामले में आगे जांच जारी है जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!