Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नमित मल्होत्रा ने बताई रामायण बनाने के पीछे की वजह, जानकार हर भारतीय को होगा गर्व!

मुंबई। नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा में अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इसके टाइटल-रिवील वीडियो के साथ, दर्शकों को इसकी भव्य दुनिया की एक झलक दिखाई गई, जिसमें पावरफुल म्यूज़िक और एक शानदार स्टार कास्ट नज़र आई, जो भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक को बड़े पर्दे पर पहले कभी न देखे गए अंदाज़ में लाने के लिए साथ आए हैं।

जैसे-जैसे इस सिनेमैटिक स्पेक्टेकल को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने हाल ही में रामायण के युग को फिर से रचने के अपने विजन और उस स्केल के बारे में बात की जिस पर फिल्म को बनाया जा रहा है।

See also  CG News: सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर

जीबीएस ईटी नाउ कॉन्क्लेव में बात करते हुए, मल्होत्रा ने बताया:
“यहाँ मौजूद हर किसी के लिए, रामायण हमारी संस्कृति, हमारी कहानियों और हमारे इतिहास की बुनियाद है। मैंने हॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश में करीब दो दशक बिताए हैं। फाइनेंस, टेक्नोलॉजी या मेडिसिन जैसे दूसरे अमेरिकी सेक्टरों के उलट, जहाँ भारतीयों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है, हॉलीवुड में हमारी कोई खास पहचान नहीं थी। हमारी इंडस्ट्री, हमारे इतिहास या हमारी संस्कृति को वहां उतनी अहमियत नहीं दी जाती थी।

उस सफर के दौरान, मुझे यह सोचकर चिढ़ होती थी कि हमें अक्सरएक उभरते हुए देश के नजरिए से देखा जाता है। इस बात ने मुझेबहुत परेशान किया। मुझे लगा कि हमें कुछ ऐसा पेश करना चाहिएजो दुनिया को दिखाए कि हम असल में कौन हैं, हमारी जड़ें कहाँ हैं,और हमारी संस्कृति और इतिहास कितना समृद्ध है और वो भी ऐसेअंदाज़ में जैसा दुनिया ने पहले कभी न देखा हो।

See also  CG NEWS:ट्रक की टक्कर से 6वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…

यही वजह बनी कि क्यों दुनिया के सामने गर्व से पेश करने के लिएरामायण सबसे बेहतरीन कहानी है। हमारे पास वो सब कुछ है जोहॉलीवुड की बड़ी से बड़ी फिल्में देती हैं। हमने इस फिल्म को बजट,टेक्नोलॉजी और विज़अल के मामले में इतने बड़े लेवल पर तैयारकिया है के इसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। हम वो बना रहेहैं जिसे मैं 2026 में, पूरी दूनिया की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंटलीफाइनेंस्ड फिल्मों में से एक कहूँगा।”

Advertisment

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज व यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म, आठ बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG के साथ मिलकर तैयार हो रही है। दो हिस्सों में आने वाली यह महागाथा दुनिया भर के IMAX सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा।

See also  भूकंप का कहर: 5 देशों में धरती हिली, भारत और पाकिस्तान में लोगों में दहशत...

इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साईं पल्लवी सीता के रूप में, रॉकिंग स्टार यश पराक्रमी रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!