Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

T20 World Cup 2026 : वर्ल्ड कप के लिए पाक टीम का ऐलान, रऊफ-रिजवान बाहर, बाबर को फिर मौका

लाहौर। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सलमान अली आगा को सौंपी गई है, जिन्हें कप्तान बनाया गया है। टीम की घोषणा सलमान अली आगा और चयन समिति के अहम सदस्य आकिब जावेद ने संयुक्त रूप से की। चयन के बाद सबसे ज्यादा चर्चा हारिस रऊफ और मोहम्मद रिजवान के बाहर होने को लेकर हो रही है।

टीम चयन में बड़े फैसले, कई चौंकाने वाले नाम बाहर
टी20 क्रिकेट में अपनी रफ्तार से पहचान बनाने वाले हारिस रऊफ पहली बार टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए हैं। उनके डेब्यू के बाद यह पहला मौका है जब वह विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं मोहम्मद रिजवान के चयन न होने की अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं, जो अब सही साबित हुईं।

See also  रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, पहले दिन ‘धुरंधर 2’ छापेगी 200 करोड़

बाबर आजम पर फिर जताया गया भरोसा
टीम चयन में सबसे हैरान करने वाला फैसला बाबर आजम को शामिल करना रहा। हाल ही में बिग बैश लीग में बाबर आजम का प्रदर्शन खास नहीं रहा था। उन्होंने 202 रन जरूर बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 104 से भी कम रहा, जो टूर्नामेंट के इतिहास में 200+ रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे खराब रहा है। इसके बावजूद पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने उनके अनुभव पर भरोसा जताया है।

https://x.com/dhillow_/status/2015312094615257546?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2015312094615257546%7Ctwgr%5E468358f698ccf58e6d9c24aac62e336fe871c1cc%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnishaanebaz.com%2Fpakistan-t20-world-cup-2026-squad-announcement%2F

सलमान अली आगा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सलमान अली आगा को कप्तान बनाकर चयनकर्ताओं ने युवा नेतृत्व पर भरोसा दिखाया है। चयन समिति का मानना है कि सलमान आगा की ऑलराउंड क्षमता और शांत नेतृत्व शैली टीम को संतुलन देगी।

Advertisment

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

See also  छत्तीसगढ़ में गोल्फ खेलों का अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर, इससे देश-विदेश में खेलों के क्षेत्र में बनेगी प्रदेश की पहचान : ओपी चौधरी...

पाकिस्तान का वर्ल्ड कप शेड्यूल और ग्रुप
पाकिस्तान अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। 20 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को ग्रुप-A में रखा गया है, जहां उसका सामना भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और USA से होगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!