Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : अवैध संबंध के शक में विधवा महिला से अमानवीय व्यवहार, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोडरी चौकी के ग्राम रानीझाप में एक विधवा महिला के साथ अमानवीय और शर्मनाक व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि अवैध संबंध के शक में महिला के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार 24 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे की है। पीड़िता लगभग 35 वर्षीय विधवा महिला है, जिनके पति का एक वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। बताया गया है कि महिला का गांव के ही एक विवाहित व्यक्ति हरि प्रसाद राठौर से संबंध था। हरि प्रसाद की पत्नी और परिजनों को इस पर आपत्ति थी।

See also  अकलतरा पुलिस ने एक रेड कार्यवाही में 6 लोगों को गांजा पीते हुए और सुलेशन सूंघते हुए पकड़ा

सूत्रों के अनुसार 23 जनवरी को महिला और हरि प्रसाद गांव लौटे थे, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी। पुलिस चौकी में समझाइश के बाद दोनों गांव वापस लौट आए थे।

सड़क पर मारपीट और अपमान का आरोप

आरोप है कि शनिवार सुबह हरि प्रसाद की पत्नी सरोज राठौर, उसका भाई मनोज राठौर और बहन यशोदा राठौर सहित अन्य लोगों ने महिला को घर से बाहर खींचकर उसके साथ मारपीट की और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। इस दौरान महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उसे गांव में घुमाया गया। महिला लगातार रोती रही और मदद की गुहार लगाती रही।

Advertisment

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों और पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर महिला को आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और महिला को थाने ले जाया गया।

See also  नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश...

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि इस मामले में हरि प्रसाद राठौर की पत्नी, भाई और बहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे सेंसिटिव मोड में रखा गया है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!