Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खबरदार! फेसबुक-इंस्टाग्राम के 14.9 करोड़ पासवर्ड लीक, यूजर्स की बढ़ी चिंता, तुरंत सिक्योर करें आपकी ID

नई दिल्ली : दुनिया के सबसे बड़े साइबर सुरक्षा घटनाक्रमों में से एक का हाल ही में खुलासा हुआ है, जिसमें लगभग 14.9 करोड़ (149 मिलियन) यूजर्स के लॉगइन आईडी और पासवर्ड इंटरनेट पर लीक हो गए। इस डेटा ब्रीच में Gmail, Facebook, Instagram, Netflix, TikTok, X (Twitter) जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के करोड़ों यूजर्स की संवेदनशील जानकारी शामिल है।

साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर जेरेमिया फाउलर (Jeremiah Fowler) ने इस असुरक्षित डेटाबेस की पहचान की, जो बिना किसी पासवर्ड या सुरक्षा कवच के खुले इंटरनेट पर मौजूद था। इसका मतलब यह है कि कोई भी साइबर अपराधी इस डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकता था।

See also  छत्तीसगढ़ H.C का बड़ा फैसला! देरी से आवेदन पर मोटर दुर्घटना क्लेम नहीं होगा खारिज

किन प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स प्रभावित हुए?
इस बड़े डेटा लीक की चपेट में सोशल मीडिया, ईमेल, स्ट्रीमिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म्स आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार—

  • Facebook
  • Instagram
  • TikTok
  • X (Twitter)
  • Netflix
  • Disney Plus
  • HBO Max
  • Roblox
  • कई डेटिंग ऐप्स
  • के यूजर्स की लॉगइन डिटेल्स चोरी हुई हैं।

सबसे ज्यादा असर ईमेल यूजर्स पर
सुरक्षा विश्लेषण में सामने आया कि इस लीक का सबसे बड़ा प्रभाव ईमेल अकाउंट्स पर पड़ा है।

  • लगभग 4.8 करोड़ Gmail अकाउंट्स
  • 40 लाख Yahoo
  • 15 लाख Outlook
  • यूजर्स के लॉगइन डिटेल्स लीक हुए हैं।

इसके अलावा:

Advertisment
  • 1.7 करोड़ Facebook
  • 65 लाख Instagram
  • 7.8 लाख TikTok
  • 34 लाख Netflix
  • अकाउंट्स का डेटा भी चोरी हुआ है।
See also  कलेक्टर ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, जिले के सभी विकासखंडों में भ्रमण कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का किया जाएगा प्रचार-प्रसार...

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसमें 4.2 लाख बैंकिंग, फाइनेंस और सरकारी पोर्टल्स से जुड़े लॉगइन भी शामिल हैं।

कैसे हुआ इतना बड़ा डेटा लीक?

  • विशेषज्ञों के मुताबिक, यह डेटा ‘Infostealer’ नाम के खतरनाक मैलवेयर के जरिए चुराया गया। यह सॉफ्टवेयर यूजर्स की जानकारी के बिना डिवाइस से पासवर्ड और लॉगइन डिटेल्स चुराकर उन्हें क्लाउड सर्वर पर जमा करता रहता है।
  • विडंबना यह रही कि जिस डेटाबेस में हैकर्स ने चोरी किया हुआ डेटा छुपाया था, वही बिना सुरक्षा के इंटरनेट पर खुला पड़ा था, जिससे करोड़ों लोगों की निजी जानकारी खतरे में आ गई।

डेटा सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है—

  • हर अकाउंट के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड रखें
  • पासवर्ड की लंबाई 12–16 कैरेक्टर्स रखें
  • सभी ऐप्स पर Two-Factor Authentication (2FA) ऑन करें
  • Google Password Manager जैसे विश्वसनीय टूल का उपयोग करें
See also  लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

संदिग्ध लिंक और फाइल्स से बचें

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!