Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : धमतरी में शव दफनाने पर बवाल, प्रशासन की समझाइश से हिंदू विधि से हुआ अंतिम संस्कार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र अंतर्गत बोराई गांव में धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर गुरुवार, 25 दिसंबर को जमकर विवाद हुआ। हालात इतने बिगड़ गए कि गांव में तनाव की स्थिति बन गई और प्रशासन व पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

शव दफनाने की तैयारी के दौरान भड़का विवाद
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम गांव की एक महिला की मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि महिला ने अपना मूल धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था। गुरुवार को जब परिजन शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी ग्रामीणों और कुछ हिंदू संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि गांव में शव दफनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

See also  CG BREAKING : पुलिस महकमे पर गिरी गाज’ जुआ कांड में साइबर प्रभारी समेत 7 पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई

प्रशासन–पुलिस ने संभाला मोर्चा
विवाद की सूचना मिलते ही एसडीएम, एडिशनल एसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बोराई गांव पहुंचे। देर रात तक प्रशासन, पुलिस, परिजन, ग्रामीण और हिंदू संगठनों के बीच कई दौर की बैठकें चलीं। अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए सभी पक्षों को समझाइश दी।

सहमति के बाद टला बड़ा टकराव
लगभग कई घंटों की बातचीत के बाद परिजन महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार करने पर सहमत हो गए। इसके बाद गांव में तनाव कम हुआ और हालात सामान्य हुए। शुक्रवार को प्रशासन की निगरानी में महिला का अंतिम संस्कार विधिवत संपन्न कराया गया।

See also  कलेक्टर ने जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक ली, बीमा योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड में बढ़ाए लाभार्थियों की संख्या - कलेक्टर

कानून-व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर धर्मांतरण और अंतिम संस्कार से जुड़े मामलों में स्पष्ट दिशा-निर्देशों और संवेदनशील प्रशासनिक भूमिका की जरूरत को उजागर कर दिया है। प्रशासन की तत्परता से फिलहाल स्थिति नियंत्रण में आ गई, लेकिन ऐसे मामलों को लेकर सामाजिक संवाद की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!