Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Central Jail Raipur Attack : रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल, यश शर्मा हत्याकांड के गवाह पर जेल के अंदर जानलेवा हमला

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित केन्द्रीय जेल एक बार फिर अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवादों में घिर गई है। जेल के भीतर लगातार सामने आ रही मारपीट, ब्लेडबाजी और सुपारी देकर हमले की घटनाओं ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। ताजा मामला बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड से जुड़ा है, जिसमें इस केस के मुख्य गवाह कुशाल तोलानी पर जेल के अंदर जानलेवा हमला किया गया।

एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा बनी जानलेवा
मिली जानकारी के अनुसार, कुशाल तोलानी को प्रतिबंधित धाराओं से जुड़े एक मामले में केवल एक दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल रायपुर भेजा गया था। इसी दौरान जेल में पहले से बंद यश शर्मा हत्याकांड के आरोपियों ने कथित तौर पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उस पर हमला करवाया।आरोप है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत सजा काट रहे एक कैदी ने कुशाल तोलानी पर चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया।

See also  बीच बचाव करने गए युवक से मारपीट करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
हमले में घायल कुशाल तोलानी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि जेल के भीतर अपराधी बेखौफ होकर गंभीर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

जेल के अंदर हथियार कैसे पहुंचे?
सूत्रों के मुताबिक, जेल में बंद कुछ प्रभावशाली कैदी लगातार अन्य कैदियों को निशाना बना रहे हैं। जेल के भीतर ब्लेड और चाकू जैसे प्रतिबंधित हथियारों का पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक को दर्शाता है। इससे पहले भी केन्द्रीय जेल रायपुर में मारपीट और गैंगवार की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

See also  6000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, नए ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट को उभरने से पहले झटका, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड

परिजनों ने प्रशासन से की शिकायत
इस पूरे मामले को लेकर कुशाल तोलानी के परिजनों और उनके अधिवक्ताओं ने कलेक्टर और एसएसपी रायपुर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जानबूझकर गवाह को जेल भेजकर उसकी हत्या की साजिश रची गई और जेल प्रशासन हमले को रोकने में पूरी तरह विफल रहा।

Advertisment

गवाहों की सुरक्षा पर उठे सवाल
मामले के सामने आने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन में भी हलचल मच गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या केन्द्रीय जेल में कैदियों और खासकर अपराध के गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित है। प्रशासनिक स्तर पर जांच के संकेत दिए गए हैं, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं ने जेल प्रशासन की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  नाबालिक बालिका का अश्लील फोटो वीडियो बनाकर, डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी  गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!