Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING:छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने 24 उद्योगों की बिजली काटी, 47 पर 21.81 लाख की क्षतिपूर्ति

प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्त कार्रवाई

रायपुर,17 दिसंबर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (सीईसीबी) रायपुर ने राज्य में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक कार्रवाई की है। जनवरी 2025 से नवंबर 2025 की अवधि में मंडल द्वारा 24 प्रदूषणकारी उद्योगों की विद्युत आपूर्ति बंद कर उत्पादन रोकने की कार्रवाई की गई है, जबकि 23 उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

इसके अलावा, कच्चे माल, तैयार उत्पाद अथवा ठोस अपशिष्टों का बिना तारपोलिन कवर किए परिवहन करने वाले 47 उद्योगों एवं संस्थानों के विरुद्ध 21 लाख 81 हजार 574 रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित की गई है। साथ ही कचरा जलाने से प्रदूषण फैलाने वाले मामलों और नगर निगम क्षेत्र में संचालित ईंट भट्टों पर भी कार्रवाई की गई है।

See also  कलेक्टर आकाश छिकारा के साथ सेलिब्रेटी विक्की जैन पहुंचे हसदेव क्रिएटर्स हब,  विक्की जैन ने हसदेव क्रिएटर्स हब की सराहना, कहा: युवाओं के सृजनात्मक प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर मंच...

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के अनुसार, रायपुर जिले के उरला, सिलतरा, बीरगांव, सरोरा एवं आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित एवं संचालित उल्लंघनकारी उद्योगों के विरुद्ध वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1981 तथा जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1974 के तहत कार्रवाई की गई। इस अवधि में 27 उद्योगों पर कुल 57 लाख 80 हजार 125 रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित की गई है।

मंडल ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वर्तमान माह की 16 तारीख तक 4 उद्योगों को नोटिस, 1 उद्योग को उत्पादन बंद अथवा विद्युत विच्छेदन के निर्देश दिए गए हैं, जबकि 2 उद्योगों के विरुद्ध 2 लाख 55 हजार रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित की गई है।

Advertisment

पर्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण मानकों का उल्लंघन करने वाले किसी भी उद्योग को बख्शा नहीं जाएगा और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

See also  छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!