Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में गंज थाना पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 5 लाख का खोया सोने का ब्रेसलेट ढूंढकर मालकिन को लौटाया

रायपुर, 07 दिसंबर। राजधाने के गंज थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए लाखों रुपये कीमत का खोया हुआ सोने का रत्न-जड़ित ब्रेसलेट बरामद कर उसकी मालकिन को सुरक्षित लौटा दिया। खोया हुआ यह ब्रेसलेट लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का बताया जा रहा है।

3 दिसंबर 2025 को प्रार्थिया प्रीति लुणावत, निवासी स्टेशन रोड, थाना गंज, ने महिला हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी ननंद रश्मि जैन का 3 तोला वजनी सोने का रत्न-जड़ित ब्रेसलेट रेलवे स्टेशन के पास गिरकर गुम हो गया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला।

See also  नशे के खिलाफ, वकील और पुलिस हुए साथ, नशे के विरुद्ध पुलिस का निजात अभियान पहुंच अधिवक्ताओं के बीच, निजात कार्यक्रम में शामिल हुए जिला न्यायाधीश, न्यायाधीशगण, एसएसपी सहित सैकड़ो अधिवक्ता, परिवार एवं समाज के लिए घातक है नशा - अब्दुल जाहिद कुरैशी (DJ), नशा मुक्त अभियान में वकील निभाएँगे महती भूमिका - हितेंद्र...

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल महिला प्रधान आरक्षक दुर्गा बघेल चौधरी, आरक्षक सौरभ यादव, अशोक राठौड़ और दिनेश वर्मा की टीम को रेलवे स्टेशन भेजा। टीम ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोगों एवं ऑटो चालकों से पूछताछ की।

तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक ई-रिक्शा चालक को रास्ते में ब्रेसलेट मिला था। पुलिस ने चालक का पता लगाकर पूछताछ की, जिसके बाद उसने स्वीकार किया कि ब्रेसलेट उसे मिला था और वह उसके पास है। चालक ने ब्रेसलेट पुलिस टीम को सौंप दिया।

पुलिस टीम के लगातार प्रयासों से ब्रेसलेट बरामद कर लिया गया और 6 दिसंबर 2025 को इसे प्रार्थिया प्रीति लुणावत को विधिवत सौंप दिया गया।

Advertisment

गंज थाना पुलिस की इस तत्परता और ईमानदार प्रयास की नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।

See also  आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!