Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Arpora Fire Tragedy : गोवा अग्निकांड में 25 की मौत सीएम सावंत का सख्त बयान—दोषी होंगे सलाखों के पीछे

गोवा के अरपोरा इलाके में लगी भयानक आग की घटना ने पूरे राज्य को शोक में डूबो दिया है। शनिवार देर रात हुए इस दर्दनाक अग्निकांड में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना इतनी तेजी से फैली कि लोगों को खुद को बचाने का मौका तक नहीं मिला।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। हादसा किस वजह से हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर मलबे को हटाकर बचाव कार्य लगातार जारी है।

See also  बम्हीनडीह में भाई की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा—
“आज गोवा के लिए बहुत दुखद दिन है। अरपोरा की भयावह अग्निकांड में 25 लोगों की जान चली गई। यह नुकसान असहनीय है। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।”

सीएम ने आगे कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों का हरसंभव इलाज कराया जा रहा है। सावंत ने स्पष्ट कहा कि इस घटना के लिए जो भी दोषी होगा, वह जेल की सलाखों के पीछे होगा। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं और घटना की विस्तृत रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करने को कहा है।

See also  नरवा विकास कार्यक्रम: धमतरी जिले के वनक्षेत्रों में भू-जल स्तर में हो रहा लगातार सुधार... वन्यप्राणियों के वनक्षेत्रों से बाहर आबादी क्षेत्रों में आने की घटनाओं में आई कमी...

राज्य आपदा प्रबंधन टीम, पुलिस और फायर ब्रिगेड लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि लोग अपने परिजनों की जानकारी हासिल कर सकें।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!