Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पीड़ित ने थाना प्रभारी के नाम सौंपा शिकायत पत्र, कठोर कार्रवाई करने की मांग, 8 लाख रूपए दिलाने का झांसा देकर फर्जी वकील बनकर एक लाख रूपए की धोखाधड़ी?

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय के समय समीपस्थ ग्राम खोखरा निवासी एक व्यक्ति के पत्नी की करेंट से मृत्यु हो गई। इस मामले में 8 लाख रूपए दिलाने का झांसा देकर वकील होने की बात कहते हुए 1 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले पवन चतुर्वेदी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग पीड़ित ने थाना प्रभारी व पुलिस अधीक्षक से की है। थाना प्रभारी के नाम सौंपे शिकायत पत्र के माध्यम से खोखरा निवासी प्रेम लाल यादव पिता बईहा यादव ने बताया कि उसकी पत्नी लच्छन बाई की मृत्यु बिजली करेंट से 23 जुलाई 2023 को हो गई। गांव के ही पवन चतुर्वेदी उसके घर आया और वकालत करने की बात कहते हुए पत्नी की मृत्यु करेंट से होने के मामले में 8 रूपए दिलाने की बात कही। इसके एवज में उसने प्रार्थी से 50 हजार रूपए की मांग की। इस पर प्रेमलाल ने अपने परिचित व्यक्ति राजेन्द्र थवाईत से 50 हजार रूपए उधार लेकर पवन चतुर्वेदी को दिया। उसने यह आरोप लगाया कि पवन चतुर्वेदी ने उसका मूल चेक, बैंक पास बुक,, उसकी पत्नी की मृत्यु संबंधी पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य कागजात अपने पास रख लिया। साथ ही कई कोरे कागज व स्टाम्प पेपर में हस्ताक्षर भी उससे करवा लिया। इसके बाद प्रेमलाल ने पत्नी के मौत मामले में पवन चतुर्वेदी से 8 लाख रूपए दिलाने एवं सभी कागजात वापस करने की मांग की, तब पवन चतुर्वेदी ने फिर से उससे 50 हजार रूपए और देने की मांग की। इस पर प्रेमलाल ने अपना कृषि भूमि बेचकर 50 हजार रूपए पुनः पवन चतुर्वेदी को दिया। अभी सप्ताहभर पूर्व प्रार्थी प्रेमलाल ने पवन चतुर्वेदी से मिलकर 8 लाख रूपए दिलाने व कागजात वापस करने की मांग की। तब उसने फिर से इधर उधर की बात कहते हुए टालमटोल करने लगा। कोतवाली थाना प्रभारी के नाम सौंपे शिकायत पत्र में प्रेमलाल ने बताया कि गांव वालों से उससे पता चला है कि पवन चतुर्वेदी वकील नहीं है। अपने आप को वकील होने की बात कहते हुए उससे 1लाख रूपए का धोखाधड़ी किया है। उसने पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी से पवन चतुर्वेदी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए सभी कागजात, बैंक पास बुक व कोरे कागजात में कराए गए हस्ताक्षर संबंधी कागजात वापस दिलाने मांग की है।

See also  शेमारू उमंग के शो ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ के कलाकारों ने एनवायरनमेंट डे पर पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!