Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : अज्ञात महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी…

बलौदाबाजार,28अक्टूबर : कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बुड़गहन में मंगलवार सुबह जमनइया नाले में महिला की लाश मिली है. पानी में पड़े रहने के कारण शव का अधिकांश भाग गल गया है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह ग्रामीणों ने नाले के किनारे एक महिला का शव देखा.

इसकी सूचना उन्होंने कोटवार के माध्यम से कोतवाली थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ग्राम बुड़गहन पहुंची और जांच शुरू की. फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और यह स्पष्ट नहीं है कि शव कहां से आया. ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं. वहीं पुलिस ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर महिला की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

See also  कस्टम मिलिंग कार्य में लापरवाही बरतने वाले राईस मिलरों पर की गई कार्रवाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!