Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IED ब्लास्ट में CRPF के दो जवान हुए घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के थाना मालेवाही क्षेत्र में आज सुबह नक्सलियों ने जवानों की एक बटालियन को टारगेट करते हुए आईडी ब्लास्ट किया। इस घटना में दो जवान घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, इलाके में सर्चिंग शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि थाना मालेवाही क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सीआरपीएफ 195 वाहिनी के जवान मुख्यालय से सातधार व मालेवाही के लिए निकले हुए थे, जवानों के द्वारा एरिया डोमिनेशन करने के लिए जैसे ही सातधार पुल के 800 मीटर आगे नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी के चपेट में आने से इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर व आरक्षक आलम मुनेश घायल हो गए, जिन्हें अन्य साथियों की मदद से जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है। वहीं, जवानों की खराब हालत को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट करते हुए रायपुर भेजे जाने की तैयारी किया जा रहा है।

See also  जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनर्विक्षा समिति की बैठक संपन्न, केसीसी, मुद्रा ऋण एवं जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को मिले - सीईओ...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!