Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR NEWS : स्कूल के खेल मैदान में गिरी आकाशीय बिजली, छात्र की मौत…

रायपुर,10 सितम्बर। बुधवार दोपहर गरज चमक के साथ हुए मध्यम बारिश से एक ह्रदय विदारक घटना हो गई।शहर में बिजली गिरने से सेंट जेवियर स्कूल के छात्र की मौत हो गई। दोपहर बारिश के साथ खेल मैदान में बिजली गिरी। इस दौरान मैदान में बच्चे खेल और कुछ टहल रहे थे।इसी दौरान एक बच्चा गाज की चपेट में आ गया।

घायल बच्चे को अस्पताल ले जाने से पहले ही सांसे थम गई । बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 994MM बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 472 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 49% कम है।

See also  18 वर्ष के युवाओं को राजीव गांधी ने दिया मत देने का अधिकार राजीव गांधी जयंती पर युवा कांग्रेस ने किया 120 कर्मवीरों का सम्मान...

अन्य जिलों जैसे बस्तर, बेमेतरा, जगदलपुर में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। वहीं, बलरामपुर जिले में 1344.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 54 अधिक है। आंकड़े 1 जून से 9 सितंबर 2025 तक के हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!