Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR NEWS : क्या नगर निगम इंजीनियरों ने किया है भ्रष्टाचार ? जांच करने की मांग…

रायपुर,10सितम्बर : नगर निगम के पांच इंजीनियरों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत होने से निगम मुख्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम आयुक्त, महापौर और मंत्रियों को शिकायत की गई है। इसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। चर्चा जोरों पर है कि क्या भ्रष्टाचार की शिकायत सही है,

क्या इसकी निष्पक्ष जांच होगी और शिकायत पर क्या कार्रवाई होगी। सूत्रों के अनुसार जांच शुरू हो चुकी है और जिनके खिलाफ शिकायत हुई है, उन अधिकारियों के बारे में कवायद लगाई जा रही है, लेकिन नामों का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। नगर निगम में इन दिनों अधिकारियों और इंजीनियर्स के खिलाफ शिकायतों का दौर तेज हो गया है।

See also  Raigarh News: रायगढ़ में खेत से मिले अजगर के 14 अंडे, वन विभाग और सर्परक्षक समिति कर रहे देखभाल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिनों में करीब पाँच इंजीनियर्स के खिलाफ निगम आयुक्त, महापौर और विभागीय मंत्री तक लिखित शिकायतें पहुँची हैं। कर्मचारियों के बीच यह चर्चा है कि एक इंजीनियर पर करोड़ों रुपये के घोटाले की शिकायत हुई है, वहीं कुछ इंजीनियर पर अमृत मिशन योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!