Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

खोखरा शराब दुकान से 78 लाख की लूट मामले में फरार बदमाशों की तलाश जारी, पुलिस ने जारी किया पोस्टर,सूचना देने पर अब 5 लाख का इनाम…

जांजगीर चांपा जिला कोतवाली अंतर्गत खोखरा गांव की शराब दुकान 14 जनवरी 2025 को 78 लाख रुपये की बड़ी लूट हुई थी वही गॉर्ड के पैर में गोली मार कर आरोपी फरार हो गए थे, घटना के समय मौके पर पिस्टल दिखाते और मोटरसाइकिल से भागते 2 बदमाश आरोपी, CCTV कैमरे में कैद हुए थे. इसके बाद, पुलिस की अलग-अलग टीम गठित की गई थी और कई राज्य में बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम पहुंची थी, लेकिन इस मामले में अब तक आरोपियों का सुराग नहीं मिल पाया है, जिसके लिए अब लूट की वारदात के कुछ दिनों बाद आरोपियों के जानकारी देने पर बिलासपुर आईजी ने 30 हजार रुपये और जांजगीर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की थी.

See also  व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किया गया हर कार्य है सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य – मुख्यमंत्री श्री साय

लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, 8 महीनों में पुलिस के हाथ खाली है. वही अब जांजगीर जिला पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के द्वारा ईनाम की राशि को बढ़ाते हुए आरोपियों के बारे में जानकारी बताने वाले के लिए 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है. और इसके लिए जांजगीर पुलिस विभाग ने पोस्टर भी जारी है. सूचना मिलने पर दिए गए नंबर संपर्क कर सकते है, जिसमें थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर +91 94791 93107,व्हाट्सऐप नंबर +91 96698 39739, +91 94791 93100, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर +91 94791 93199 पर संपर्क कर सकते हैं.

दो अज्ञात संदिग्धों का हुलिया…

See also  CG NEWS : रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी

1. पहला संदिग्धः उम्र: 30-35 वर्ष ऊँचाई : 5 फीट 8 इंच, मोटा बदन, रंगः सांवला पहनावाः सफेद रंग की फुल बांह की जैकेट, काले रंग का पैंट, चेहरे पर मास्क

Advertisment

2. दूसरा संदिग्धः उम्र: 30-35 वर्ष ऊँचाई: 5 फीट 4 इंच, रंग: काला, पहनावाः काला पैंट और शर्ट

• मोटरसाइकिल: HF डीलक्स (नीला रंग), पैसा हरे रंग के थैले में भरकर ले जाया गया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!