Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

02 करोड़ से अधिक के नशीले पदार्थों को किया गया नस्टीकरण

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा में विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर 2 करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर एवं अन्य अवैध मादक पदार्थ गांजा, नशीली टेबलेट/ सीरफ को PIL कोटाडबरी चांपा के प्लांट (भट्ठी) में जलाकर नस्टीकरण किया गया।

जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा 12 जून से 26 जून 2025 तक जिले में नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति जांजगीर चाम्पा द्वारा 26 जून को प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड चाम्पा के (भट्ठी) में जिले के विभिन्न थाना/ चौकी अंतर्गत जप्तशुदा मादक पदार्थ कुल 45 प्रकरण जिसमें 88.644 किलो ग्राम गांजा, 5068 नग टेबलेट, 38 नग सिरफ़, 880.63 ग्राम ब्राउन शुगर को जलाकर नस्ट किया गया है।

See also  जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का जीवन : मुख्यमंत्री साय

नस्टीकरण की इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अलेखराम सिदार जिला आबकारी अधिकारी जांजगीर-चाम्पा, डॉ राजाराम वैष्णव (जुनियर वैज्ञानिक) पर्यावरण संरक्षण अधिकारी बिलासपुर, प्रदीप जोशी रक्षित निरीक्षक, जगदीश्वर प्रसाद, एस.एस. जांगडे, जिला अपराध शाखा जांजगीर -चाम्पा, प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राईवेज लिमिटेड चाम्पा के प्रबंधक, सहित अन्य स्टाप उपस्थित रहें।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!