Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS:छावनी पुलिस ने बेमेतरा में पदस्थ सिपाही विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज…

भिलाई : छावनी पुलिस ने बेमेतरा में पदस्थ सिपाही विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसने एक साल तक उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विवेक पोद्दार छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही के पद पर बदस्थ है और छावनी थाना अंतर्गत वार्ड 31 सुंदर नगर कैंप 1 चर्च के पास भिलाई में रहता है। 21 वर्षीय युवती ने थाने में लिखित शिकायत दी है कि विवेक पोद्दार अपने पद और पहुंच का रौब दिखाकर साल 2021 से 2022 तक उसके साथ जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया है।

पीड़िता ने बताया कि साल 2021 में विवेक पोद्दार उसके घर आया था। उसने मेरी मां और भाई के बारे में पूछताछ किया। पीड़िता ने बताया कि मां और भाई काम पर गए हैं घर में कोई नहीं बाद में आना। इतना सुनते ही वो घर के आंदर घुस आया। पीड़िता ने उसे जाने के लिए बोला तो उसने उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने उसका मुह बंद कर दिया और सारे कपड़े फाड़ दिया। इसके बाद उसे बुरी तरह मारा और जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने 2 जून को विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से रेप के मामले में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए बेमेतरा टीम भी भेजी है, लेकिन वो फरार हो गया है।

See also  अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश...

पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जब शाम को पीड़िता की मां और भाई काम से लौटे तो पीड़िता ने रोते हुए पूरी घटना बताई। इस पर मां और भाई ने उसी को डांटा और कहा कि विवेक ऐसा नहीं कर सकता है, तू झूठ बोल रही है। इसके बाद पीड़िता डर गई और किसीको कुछ नहीं बताया। इससे विवेक का मनोबल बढ़ गया। इसके बाद जब भी पीड़िता के माता पिता बाहर जाते विवेक उसके घर में घुस जाता था और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने घरवालों को बताया कि विवेक उसके साथ आए दिन जबरदस्ती करता है तो उन्होंने उससे कहा कि वो जो कर रहा है करने दे। वो जैसे ही बालिग हो जाएगी वो उसकी शादी करवा देंगे और विवेक ने बोला है कि वो पैसा खर्च करेगा तो उसकी शादी अच्छी जगह हो जाएगी।

See also  हाई बीपी को कम करने के लिए करें इन चीजों का सेवन...

लगातार एक साल तक पीड़िता का रेप होने के बाद भई जब घरवालों ने उसका साथ नहीं दिया तो 20 मई 2023 को पीड़िता अपने मोहल्ले में रहने वाली मुहबोली चाची के घर चली गई। इसके बाद उसने मोहल्ले में रहने वाले एक लड़के से शादी कर ली। 9 जून 2023 को शादी करने के बाद वो उसी लड़के साथ रहने लगी। जब पीड़िता ने दूसरे लड़के शादी कर ली तो उसकी मां ने छावनी थाने में उसके अपहरण और नाबालिग से रेप का आरोप लगाते हुए उसके पति और एक अन्य लड़के के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में अपना पर्थ सर्टिफिकेट पेश किया और बताया कि उसका जन्म 30 अप्रैल 2005 को हुआ है।

See also  नवविवाहितों को भी महतारी योजना से लाभान्वित करें भाजपा सरकार- नागेंद्र गुप्ता...

उसकी मां जब उसकी किडनैपिंग और रेप का आरोप लगा रही है, तब वो बालिग हो चुकी थी और अपने पति के साथ थी। उनके द्वारा विवेक पोद्दार को बचाने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है। विवेक पोद्दार साल 2024 में दुर्ग जिले में पदस्थ था। छावनी थाने में रहते हुए उसने महादेव सट्टा के आरोपी और गैंगेस्टर दीपक नेपाली से दोस्ती बढ़ाई और संरक्षण दिया। इस दौरान उसने दूसरे थाने में रहते हुए बिना उच्चाधिकारी और थाना प्रभारी को सूचना दिए छावनी थाने में खड़ी दीपक नेपाली के विरोधी की कार में गांजा रखा और पस्टल रखा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर छावनी थाने ले गया। वहां जब टीआई ने उसे पूछा कि गिरफ्तारी से पहले उसने थाने या किसी उच्चाधिकारी को सूचित क्यों नहीं किया तो जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस की जांच में पाया गया कि उसने दीपक नेपाली के दुश्मन को फंसाने के लिए ऐसा किया था। इसके बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उसे सस्पेंड कर दिया था।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!