Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Sahara India Money Refund : सरकार ने सहारा में फंसे पैसों की वापसी की प्रक्रिया को तेज करने का फैसला किया,रिफंड की स्थिति जानें, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Sahara India Pariwar Refund: सहारा इंडिया परिवार में निवेश करने वाले करोड़ों लोगों के लिए 2025 में राहत भरी खबर आई है। सरकार ने सहारा में फंसे पैसों की वापसी की प्रक्रिया को तेज करने का फैसला किया है। यह फैसला उन निवेशकों के लिए बहुत मायने रखता है, जिनका पैसा लंबे समय से अटका हुआ था। सरकार ने विशेष पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी शुरू की है। इससे लाखों निवेशकों को अपना पैसा वापस मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार CRCS-Sahara Refund Portal को सक्रिय किया है। इस पोर्टल पर जाकर निवेशक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आपका भी पैसा सहारा इंडिया के किसी कंपनी में फंसा हुआ है तो आज मैं आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Sahara India Pariwar Refund के बारे में सम्पूर्ण जानकारी नीचे पूरे विस्तार से बताया गया है, इसके लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े|

Sahara India Pariwar Refund सुप्रीम कोर्ट ने निवेशकों का पैसा वापस करने का सख्त आदेश दिया था। इसके तहत ₹5000 करोड़ राशि सरकार को दी गई थी। इस राशि से निवेशकों को पैसा लौटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। कोर्ट ने कहा कि भुगतान पारदर्शी और समयबद्ध होना चाहिए। यह आदेश निवेशकों के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आया। कोर्ट की सख्ती से सरकार ने सक्रियता दिखाई है। अब तक कई निवेशकों को पैसा मिल चुका है। कोर्ट के निर्देश से रिफंड प्रक्रिया में सुधार हुआ है। यह फैसला सहारा निवेशकों के लिए एक नई उम्मीद है। इससे निवेशकों को न्याय मिलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।

See also  अपने माता-पिता के सपनों को गढ़ने अच्छी शिक्षा पा रहे सेमरहा के बच्चे, विधानसभा परिसर में की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात...

किसे मिलेगा रिफंड का लाभ
इस रिफंड योजना का लाभ केवल उन्हीं निवेशकों को मिलेगा जिन्होंने सहारा की चार सहकारी समितियों में निवेश किया था। इनमें Sahara Credit Cooperative Society, Saharayan Universal Multipurpose Society, Humara India Credit Cooperative Society और Stars Multipurpose Cooperative Society शामिल हैं। यह केवल उन निवेशकों के लिए है जिन्होंने 22 मार्च 2022 से पहले निवेश किया हो। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बाद में निवेश करने वाले पात्र नहीं होंगे। इसलिए केवल सही समय पर निवेश करने वालों को ही इसका लाभ मिलेगा। सरकार ने निवेशकों को अपने निवेश का प्रमाण दिखाने के लिए कहा है। प्रमाण के रूप में पासबुक, रसीद या अन्य दस्तावेज मान्य होंगे। बिना सही दस्तावेज के आवेदन रद्द हो सकते हैं।

अब तक कितनों को मिला पैसा
सरकार के अनुसार लाखों निवेशकों ने पोर्टल पर आवेदन किया है। कई निवेशकों को पहले ही रिफंड की राशि मिल चुकी है। इस प्रक्रिया से लोगों को भरोसा बढ़ा है। पहले चरण में ₹10,000 तक की राशि भुगतान की गई है। इसके साथ ही साथ भविष्य में यह राशि और भी बढ़ाई जाएगी। सरकार ने रिफंड की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का वादा किया है, जिससे अधिक से अधिक निवेशकों को लाभ मिल सके। योजना का उद्देश्य निवेशकों को जल्द से जल्द राहत देना है। इससे फंसे हुए करोड़ों रुपये वापस आ सकेंगे। यह निवेशकों के लिए बेहद खुशी की बात है।

See also  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना - कुल 30 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में, सामाजिक, धार्मिक रीति रिवाज और उल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम...

सहारा इंडिया रिफंड के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
पैन कार्ड
निवेश की रसीद या प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक पासबुक का पहला पेज या कैंसिल चेक
मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए

Advertisment

सहारा इंडिया रिफंड के लिए आवेदन कैसे करे?

Sahara India Refund के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://mocrefund.crcs.gov.in/ पर जाना होगा।
उसके बाद वेबसाइट खोलते ही आपको “Depositor Registration” और “Depositor Login” का ऑप्शन मिलेगा।

अब आपको सबसे पहले पहले “Depositor Registration” पर क्लिक करना होगा

अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर और उससे लिंक मोबाइल नंबर भरना होगा।
मोबाइल नंबर भरने के बाद आपके नंबर पर एक OTP (One Time Password) आएगा।
OTP को सही-सही भरकर “Submit” पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना पूरा नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता भरना होगा।
सभी जानकारी भरने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा और आप लॉगिन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के बाद “Depositor Login” विकल्प पर वापस जाएं और अपना आधार नंबर और OTP दर्ज कर लॉगिन करें।
लॉगिन करते ही आप Sahara Refund Claim Form भरने की प्रक्रिया में प्रवेश करेंगे।
इस पेज पर आपके नाम, पता, और अन्य जरूरी जानकारी दिखेगी, जिन्हें आप सही से जांचना होगा
अब आपको उस पेज पर अपना निवेश (Investment) से जुड़ी जानकारी भरनी होगी
अब आपको अपने रसीद नंबर, जमा की गई राशि, और जमा की तारीख भरनी होगी।
इसके अलावा आपको अपना बैंक खाता नंबर, IFSC कोड, बैंक शाखा का नाम भी भरना होगा।
उसके बाद फॉर्म भरने के बाद “Next” बटन पर क्लिक करें।

See also  मैं जाऊं तो जाऊं कहाँ...

अब आपको अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे
इसके बाद अब वेबसाइट पर एक घोषणा पत्र (Declaration Form) दिखाई देगा, जिसे आपको ध्यान से पढ़ना है।
अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करके एप्लीकेशन फॉर्म को सेव कर देना हैं|

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!