Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कवर्धा: बुजुर्ग को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट, लगातार हो रही घटनाओं से बढ़ी लोगों में दहशत…

कवर्धा। कवर्धा जिले में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सिंघनपुरी गांव के बामी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग झड़ी साहू को देर रात जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया.

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावर ने उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो चुकी थी.

यह घटना तीन दिनों में तीसरी हत्या है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग बेहद डरे हुए हैं और लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर नाराज़गी जता रहे हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है. हत्यारे की तलाश की जा रही है.

See also  CG NEWS : कोरबा में पूर्व सैनिक से करोड़ों की ठगी का सनसनीखेज मामला, एनएचएआई ठेकेदार पर गंभीर भ्रष्टाचार आरोप,

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!