Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड मामले में ED की 7 जगहों पर रेड, 39 लाख कैश जब्त, 1.5 करोड़ रुपये फ्रीज

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में एक साथ 7 जगहों पर छापेमारी की है. इस दौरान टीम में बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया है. ED को ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए करोड़ों का घोटाला करने की जानकारी मिली थी.

इसके बाद इस छापेमारी को अंजाम दिया गया. टीम ने एक साथ दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में कुल 7 जगहों पर छापेमारी की. ये कार्रवाई PMLA एक्ट, 2002 के तहत की गई है.

पंजाब एंड सिंध बैंक के तत्कालीन अफसर बेदांशु शेखर मिश्रा और गेमिंग प्लेटफॉर्म गोआ247.लाइव के मालिकों से जुड़ा है. ED ने इस छापेमारी में कुल 39 लाख रुपये की नकदी जब्त की है, साथ ही कई आपत्तिजनक डिजिटल सबूत, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े डिवाइसेज़ भी बरामद किए गए हैं.

See also  एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इसके अलावा ED ने 48 फर्जी खातों में जमा 1.5 करोड़ रुपये को फ्रीज कर दिया है, जिन्हें गोआ247.लाइव जैसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल कर रहे थे. ये जांच CBI, एंटी करप्शन ब्रांच नई दिल्ली की तरफ से दर्ज की गई FIR के आधार पर शुरू हुई थी.

क्या है पूरा मामला

Advertisment

आरोपी बेदांशु शेखर मिश्रा, पंजाब एंड सिंध बैंक की खालसा कॉलेज शाखा (दिल्ली यूनिवर्सिटी) में अफसर था. उस पर आरोप है कि उसने बैंक में जमा 46 फिक्स्ड डिपॉजिट खातों को बिना इजाज़त तोड़ा, जिनमें से ज्यादातर SGTB खालसा कॉलेज के नाम पर थे. इस गड़बड़ी से उसने बैंक और ग्राहकों के साथ मिलकर करीब ₹52.99 करोड़ का घोटाला किया.

See also  उच्च अधिकारीयो के निर्देश पर नियम विरुद्ध स्कूल का किया गया समायोजन  मामला अकलतरा के कुँवर भुवन स्कूल एवं कन्या शाला का

जांच में पता चला कि उसने इस पैसों में से करीब ₹24 करोड़ की रकम ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म गोआ247.लाइव को ट्रांसफर की, वो भी फर्जी खातों के जरिए. ये फर्जी बैंक अकाउंट्स (Mule Accounts) उस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के मालिकों द्वारा उपलब्ध कराए गए थे ताकि ट्रांजैक्शन पकड़े न जाएं.

पहले भी हो चुकी है ED की कार्रवाई

ED ने पहले ही बेदांशु और उसके साथियों की कुल ₹2.56 करोड़ की संपत्तियों को PMLA की धारा 5 के तहत अस्थायी रूप से अटैच कर रखा है. ED की ये कार्रवाई बताती है कि कैसे बैंकिंग सिस्टम के अंदर बैठकर कुछ लोग आम जनता की मेहनत की कमाई को गेमिंग और सट्टेबाजी जैसे प्लेटफॉर्म पर बहा रहे हैं. फिलहाल, आगे की जांच जारी है और कई नए खुलासे होने की संभावना है.

See also  मुख्यमंत्री से ट्रिपल आई टी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने की सौजन्य मुलाकात

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!