Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS:रेत से भरी ट्रॉली पलटी, गर्भवती समेत 2 घायल अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 2 बाइकों को टक्कर मारी

जगदलपुर : छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में अनुपमा चौक से धरमपुरा जाने वाले मार्ग पर एक ट्रैक्टर ने दो बाइकों को टक्कर मारी। वहीं अनियंत्री होकर रेत से भरी ट्राली पलट गई। इस हादसे में गर्भवती महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। वहीं इस मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनुपम चौक से धरमपूरा की तरफ जा रहा था। ट्रॉली रेत से भरी हुई थी। वहीं ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ा और उसने राह चलती 2 बाइकों को टक्कर मार दी। वहीं हादसे में गर्भवती महिला समेत 2 राहगीर घायल हो गए। ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई। सड़क पर रेत बिखरी।

See also  चंगोराभाठा में IPL मैच में सट्टेबाजी करते दो गिरफ्तार, आईफोन जब्त...

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

वहीं इस हादसे में गर्भवती समेत घायल हुए लोगों को फौरान अस्पताल लेजाया गया। वहीं बीच सड़क पर ट्राली पलटने से सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद जवान पहुंचे। मार्ग को क्लियर करवाया गया। सड़क से ट्रॉली और रेत को हटाया गया। फिलहाल इस हादसे में घायल हुए दोनों की स्थिति ठीक है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!