Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राजस्थान सरकार की तीन वेबसाइटों पर साइबर हमला, भारत विरोधी संदेश पोस्ट…

जयपुर। राजस्थान सरकार की तीन आधिकारिक वेबसाइटें पाकिस्तानी हैकर्स के निशाने पर आ गईं। इनमें शिक्षा विभाग की वेबसाइट भी शामिल है, जिस पर भारत विरोधी संदेश पोस्ट किए गए। हमले की जिम्मेदारी कथित रूप से ‘पाकिस्तान साइबर फोर्स’ ने ली है। घटना के बाद राज्य सरकार और साइबर एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।

शिक्षा मंत्री ने लिया संज्ञान, वेबसाइट अस्थायी रूप से बंद
घटना का संज्ञान लेते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने विभाग की सूचना प्रौद्योगिकी शाखा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। हैक की गई वेबसाइट को फिलहाल अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जबकि उसका रिकवरी ऑपरेशन जारी है। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वेबसाइट को जल्द बहाल किया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

See also  कलेक्टर एवं सेना के अधिकारियों ने लिया अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा, पुलिस लाइन खोखरा जांजगीर में 15 से 23 दिसम्बर 2023 आयोजित की जाएगी भर्ती रैली...

लगातार हो रहे साइबर हमले, सोमवार को भी दो विभाग प्रभावित
यह ताजा हमला ऐसे समय हुआ है जब एक दिन पहले ही जयपुर के स्थानीय स्वशासन विभाग (डीएलबी) और जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की वेबसाइटों पर भी पाक समर्थक सामग्री पोस्ट की गई थी। उन दोनों वेबसाइटों को अब बहाल कर दिया गया है।

साइबर एजेंसियां जांच में जुटीं
राज्य सरकार ने मामले की जानकारी राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों को दे दी है। हमले के पीछे जिम्मेदार हैकिंग ग्रुप की पहचान और किसी संभावित डेटा लीक की जांच की जा रही है। अभी तक किसी संवेदनशील डेटा के लीक होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सभी विभागीय प्रणालियों का ऑडिट शुरू कर दिया गया है।

See also  CG News:रेत के ढेर पर मिली खून से लथपथ युवक की लाश, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर सवाल
हैकर्स ने अपने संदेश में हाल की पहलगाम आतंकी घटना का हवाला देते हुए भारत के खिलाफ उकसाऊ टिप्पणी की है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला भू-राजनीतिक तनाव और साइबर युद्ध के बढ़ते खतरों की ओर इशारा करता है। यह घटना सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की सुरक्षा मजबूत करने की तत्काल जरूरत को रेखांकित करती है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!