Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG BREAKING : बीजापुर में चल रहा सबसे बड़ा नक्सली ऑपरेशन! जवान आज चौथे दिन हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर कर रहे बमबारी…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ आज चौथे दिन भी जारी है। घने जंगलों में सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका खात्मा करने में जुटे हुए हैं। इस लगातार चार दिन से चल रही मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनमें से 3 के शव और उनके हथियार भी बरामद हुए हैं।

आज सुरक्षा बल हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर गोलीबारी और बमबारी कर उनका सफाया करने में लगे हुए हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। आपको बता दें कि यह मुठभेड़ उसूर थाना क्षेत्र के कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में चल रही है। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे इस ऑपरेशन में हिड़मा समेत माओवादी संगठन के बड़े नेताओं को घेर लिया गया था, हालांकि वे किसी तरह भाग निकलने में सफल हो गए।

See also  कांग्रेस ने तो CBI को बैन किया था, अब कैसे भरोसा हो गया? : विष्णुदेव साय...

इसके बावजूद STF के जवान लगातार उनका पीछा कर रहे हैं और बाकी नक्सलियों का खात्मा करने में जुटे हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है और नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से बमबारी की जा रही है।

गर्मी के इस भयंकर मौसम में सुरक्षाबलों के 15 से ज्यादा जवान लू से प्रभावित हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए तेलंगाना के वेंकटापुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य जवान जंगलों में डटे हुए हैं और नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!