Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Weather Alert : तीखी गर्मी से मिलेगी राहत! 25 से 28 अप्रैल के बीच इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट…

Weather Alert IMD के अनुसार, पूर्वी बिहार, असम और दक्षिण तटीय तमिलनाडु के निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर चक्रवाती हवाओं का प्रभाव दिखाई दे रहा है। वहीं, एक पश्चिमी विक्षोभ 24 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इन मौसमी प्रणालियों के कारण देश के कई हिस्सों में हलचल देखने को मिलेगी।

इन राज्यों में होगी बारिश और ओलावृष्टि

Weather Alert पूर्वी भारत में 25 से 28 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) हो सकती हैं। बिहार में 26 और 27 अप्रैल को आंधी-तूफान की संभावना है। झारखंड में 27 अप्रैल को ओलावृष्टि का अलर्ट है। हिमालयी क्षेत्र में 24 से 26 अप्रैल तक गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

See also  12वीं बोर्ड की परीक्षा 01 मार्च से और 10वीं की 02 मार्च से, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की समय सारणी, शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से...

दक्षिण भारत में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले सात दिनों तक बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।पूर्वोत्तर राज्य असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 23 से 27 अप्रैल तक भारी बारिश का अनुमान, विशेषकर 23 और 24 को अरुणाचल तथा 23 व 26 को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली और उत्तर भारत में हीटवेव का प्रकोप जारी

Advertisment

दिल्ली में 25-26 अप्रैल को हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी, अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा 10-20 किमी/घंटा की रफ्तार से पश्चिमी/उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलेगी। साथ ही 26 अप्रैल को हल्के बादल संभव, लेकिन गर्मी बनी रहेगी।

See also  सौर सुजला योजना में लक्ष्य के विरूद्ध 60 प्रतिशत से कम प्रगति वाली इकाईयों को होगा नोटिस जारी, अब तक 1 लाख 52 हजार से अधिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध...

इन राज्यों में हीटवेव और गर्म रातों से मिलेगी चुनौती

इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, और झारखंड में 23 से 29 अप्रैल के बीच अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। बिहार, ओडिशा, और गंगीय पश्चिम बंगाल में 23 से 25 अप्रैल तक गर्म रातें भी परेशान करेंगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, और गुजरात में 23 से 29 अप्रैल के बीच गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, आवश्यक सावधानियां बरतने और मौसम अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की अपील की है। जहां एक ओर बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं तेज हवाओं और आंधी से खतरे की भी आशंका बनी हुई है।

See also  जन्मदिन पर ट्रेंड कर रहे CM साय, सोशल मीडिया पर छाए, ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ हैशटैग X पर नंबर-1 ट्रेंड

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!