Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

वीडियो वायरल करने की चाह में गंवाई जान, दो नाबालिगों की दर्दनाक मौत…

दुर्ग। इंस्टाग्राम के लिए रील बनाते समय नाबालिगों की बाइक दूसरे बाइक से टकराते हुए खड़े पिकअप से जा भिड़ी. हादसे इतना भयानक था कि बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीसरा नाबालिग घायल हो गया. यह हादसा शुक्रवार को देर रात नेशनल हाइवे 53 पर भिलाई-खुर्सीपार के बीच हुआ.

तीन नाबालिग दोस्त बाइक में सवार होकर पार्टी के लिए जाते समय इंस्टाग्राम के लिए रील बना रहे थे. इस दौरान उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और दूसरे बाइक से टकराते हुए खड़ी पिकअप से जा भिड़ी.

हादसा इतना भयानक था कि सिर पर चोट लगने से दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें गौतम नगर निवासी जय बंसोड़ (17) और हर्ष मेश्राम (16) शामिल है. वहीं तीसरा सवार सुपेला खटाल बस्ती निवासी आदित्य चौहान (16) घायल हो गया. जिसे अस्पताल में उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.

See also  26 मार्च से पहले बस्तर नक्सलमुक्त हो जाएगा..हथियार डालिए, नक्सलियों से अमित शाह ने कहा…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!