Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ड्राइवर ने गला काटकर किया सुसाइड, परिजनों ने मानसिक रूप से परेशान बताया…

जांजगीर-चांपा। जिले के केरा रोड में युवक ने चाकू से खुद का गला काट लिया और उसकी मौत हो गई है। मृतक का नाम दीपक दास महंत था और वह कोरबा में ससुराल में रहकर ड्राइवरी का काम करता था। अभी वह अपनी मां के पास जांजगीर आया हुआ था। इस घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा है। फिलहाल, मामले में सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, युवक दीपक दास बार-बार गला काटने की बात करता था, वहीं वह शराब पीने का आदी था और मानसिक रूप से परेशान था।

आपको बता दें कि दीपक दास महंत, कोरबा में अपने ससुराल में रहता था और ड्राइवर का काम करता था। वह अपनी पत्नी के साथ अपनी मां के पास जांजगीर आया हुआ था। इसके बाद उसने केरा रोड में अपने गाला को काट लिया। फिर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। अभी शव को मर्च्युरी में रखवाया गया है। सुबह 12 अप्रेल को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल, मामले में परिजन का बयान लिया जा रहा है और मामले की जांच में सिटी कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।

See also  चैंपियंस ट्रॉफी : फाइनल में टीम इंडिया...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!