Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने एवं मारपीट करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार….

अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने एवं मारपीट करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
  आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा किया गया बरामद
 
जांजगीर-चांपा। प्रार्थी सुबह किशन बघेल से अपना मोबाईल लेने 11वी बटालियन गया था। मेस के पास किशन बघेल एवं अन्य लोग बैठ कर आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी समय प्रार्थी वहां पहुंचा और किशन बघेल से अपना मोबाईल लिया तभी वहां विनय चौधरी आया और तुम किसका मोबाईल ले रहे हो चोरी का तो नही है कहते हुये अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर पास में रखे फावडा के धार से इसके सिर में वार किया तो प्रार्थी अपने हाथ से रोका तो उसके कलाई में चोट आयी और खुन बहने लगा। जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपी हाथ मुक्का लात से मारपीट किया।
  प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र  357/23 धारा 294, 506, 323 भादवि कायम कर आहत का मुलाहिजा कराया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 326 जोडी गयी।
  प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी विनय चौधरी उम्र 32 साल  11वी बटालियन पुटपरा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जूर्म करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का फावडा जप्त किया गया।
      उठ कार्यवाही में निरीक्षक लखेस केंवट, उप निरीक्षक व्यास नारायण बनाफर, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा एवं जितेंद्र परिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा शक्ति सिंह राजपूत ने दिलाई शपथ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!