Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिला जेल खोखरा में जांच के लिए पहुंचे एसडीएम-तहसीलदार के सामने विचाराधीन बंदियों ने मचाया जमकर हंगामा, बैरक में तलाशी के दौरान  मिला आपत्ति जनक समान, तीन कैदी हुए घायल…

जिला जेल खोखरा में जांच के लिए पहुंचे एसडीएम-तहसीलदार के सामने विचाराधीन बंदियों ने मचाया जमकर हंगामा, बैरक में तलाशी के दौरान  मिला आपत्ति जनक समान, तीन कैदी हुए घायल…
 
जांजगीर-चांपा। जिला जेल जांजगीर खोखरा में उस वक्त विचाराधीन बंदियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया जब सुबह लॉकप खुलने के बाद जेल के कर्मचारियों ने सभी बैरक की तलाशी ली और बंदियों के पास नशा के सामान बरामद  किया। बंदियों के आपत्ति  जनक सामान जप्ती के दौरान जेल कर्मचारियों पर बंदियों ने गली गलौच  करने का आरोप लगाया और जेल के 260 बंदियों ने एक साथ नारे बाजी करते हुए हंगामा मचाया और खाने का बहिष्कार कर दिया। मामले की सुचना मिलने पर 01 बजे से एसडीएम तहसीलदार और बिलासपुर केंद्रीय जेल अधीक्षक जेल पहुचे और आक्रोशित बंदियों को समझाइस  देने की कोशिश की। बंदियों ने जिला जेल के अधीक्षक सहित कर्मचारियों की शिकायत की और खाना की क्वालिटी के साथ स्वास्थ्य सुविधा पर्याप्त नहीं होने का आरोप लगाया। इस मामले में केंद्रीय जेल अधीक्षक और रेंज प्रभारी ने बताया कि बंदियों में तीन लोगों ने जेल के अंदर अपने शरीर को काट लिया। जिससे खून बहने लगा, उन तीनो बंदियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। और बंदियों कि मांग पर  जेल में लगे सीसी टीवी कैमरा के फूटेज निकाल कर  बंदियों से बदसलुकी करने वाले कर्मचारी की जाँच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इसके आलावा बंदियों के खाना और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भी डाक्टर की व्यवस्था करने का दावा किया और अभी सभी बंदियों द्वारा आंदोलन समाप्त कर भोजन करने की जानकारी दी।

See also  एनजीडीआरएस प्रणाली से आसान हुआ रजिस्ट्री कराना, आसानी से कर सकते हैं ऑनलाइन एण्ट्री, दस्तावेज अपलोड...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!