Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2025: 50 करोड़ के 2 खिलाड़ी, आज IPL 2025 में बिखेरेंगे जलवा; एक तूफान तो दूसरा मचाता है तबाही…

SRH vs LSG IPL 2025: आज IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच होने वाला है. यह मैच भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से शुरू होगा. बता दें कि SRH अपना पहला मैच जीतकर आ रही है, वहीं लखनऊ को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों एक विकेट से हार मिली थी. चूंकि आज के मैच में कई धाकड़ बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे, इसलिए रनों की जमकर बारिश होने का अनुमान है. मगर क्या आप जानते हैं कि आज के मैच में ऐसे 2 खिलाड़ी खेल रहे होंगे, जिनकी IPL में कीमत 50 करोड़ रुपये है.

See also  दिल्ली: पालम में 5 मंजिला इमारत में लगी भयंकर आग, 3 बच्चों सहित 7 की दर्दनाक मौत कई झुलसे

50 करोड़ के 2 प्लेयर
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के स्क्वाड को देखें तो उनमें ऐसे 2 प्लेयर मौजूद हैं, जो IPL 2025 में सबसे ज्यादा सैलरी मिलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं. इनमें पहला नाम ऋषभ पंत का है, जिन्हें मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसी के साथ वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर भी बने थे. वहीं दूसरा नाम हेनरिक क्लासेन का है, जिन्हें SRH ने 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. इन दोनों खिलाड़ियों की तंख्वाह मिलाकर 50 करोड़ रुपये बैठती है.

ऋषभ पंत और हेनरिक क्लासेन ने अभी तक आईपीएल 2025 में एक-एक मैच ही खेला है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में LSG के कप्तान पंत शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. दूसरी ओर क्लासेन ने अपने पहले मैच में 14 गेंद में 34 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

See also  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरिचंदन की आत्मकथा का नई दिल्ली में विमोचन किया, विमोचन कार्यक्रम में अनेक महत्वपूर्ण हस्तियां थी मौजूद...

लखनऊ-हैदराबाद मैच में होगी रनों की बारिश
सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 में अपने पहले ही मैच में 286 रन बना डाले थे, जिसमें ईशान किशन ने नाबाद 106 रन की पारी खेली थी. SRH की टीम में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं लखनऊ ने भी टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 200 से अधिक स्कोर किया था. 2 सबसे मजबूत बैटिंग लाइन-अप वाली टीमों के बीच मैच में अवश्य ही रनों की बारिश होने वाली है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!