Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG BREAKING:ACB भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारी को ,रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया…

सूरजपुर। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह मामला जिले के प्रतापपुर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां ACB की दो अलग-अलग टीमों ने पटवारी और तहसील कार्यालय के एक बाबू को घूस लेते पकड़ा।

गोविन्दपुर में एक पटवारी मोगेंद सिंह को जमीन की चौहद्दी बनाने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। वहीं, प्रतापपुर के तहसील कार्यालय में कार्यरत एक बाबू वीरेंद्र बहादुर सिंह को 10 हजार रुपये की घूस लेते धराया गया। ACB की टीमों ने दोनों मामलों में सूचना मिलने के बाद जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।

See also  प्रदेश सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से आयी लोगों के जीवन में खुशहाली : मुख्यमंत्री बघेल, मुख्यमंत्री ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ...

पिछले एक साल के भीतर सरगुजा संभाग में 10 से अधिक रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों को ACB ने पकड़ा है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रवैये को दर्शाता है। इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, और आम जनता के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है। ACB की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!