Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधानसभा में कद्दू बना VVIP : 40 किलो का कुम्हड़ा देखने लगी भीड़, विस अध्यक्ष, CM, डिप्टी CM को मिला अनूठा तोहफा…

छत्तीसगढ़ की विधानसभा में यूं तो कई VVIP आते हैं, मगर बजट सत्र के आखिरी दिन एक ऐसा VVIP पहुंचा जिसे देखने के लिए भीड़ लग गई। यह VVIP एक कद्दू था। दरअसल इसकी खास किस्म की वजह से विधानसभा में कद्दू को पूरा VVIP ट्रीटमेंट मिला।

जिसने इसे देखा इसके साथ सेल्फी खींचवाने के लिए दौड़ा चला आया, विधानसभा में पहुंचे लोगों की भीड़ कद्दू के साथ फोटो लेने की जद्दोजहद करती दिखाई दी। इस कद्दू को अनोखे तोहफे के तौर पर छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेंट किया गया।

See also  किसानो को खाद का वितरण कराना होगा पीओएस मशीन से, व्यापारी को रखना होगा एक-एक बोरी का हिसाब, निरीक्षण के दौरान हिसाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई...

विधानसभा में आए इस कद्दू को देखने भीड़ लगी रही।
विधानसभा में आए इस कद्दू को देखने भीड़ लगी रही।

अब जानिए कहां से आया इतना बड़ा कद्दू

Advertisment

यह कद्दू लेकर लोरमी विधानसभा इलाके से कुछ जनप्रतिनिधि और किसान पहुंचे थे। ये अपनी फसल की इस अनूठी पैदावार को यहां दिखाने और भेंट में देने आए थे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कद्दू लेकर पहुंचे ज्यादातर लोग किसान और इलाके में पंचायत स्तरीय चुनाव में चुने गए जनप्रतिनिधि हैं। लोरमी के खुड़िया क्षेत्र के खेत में उत्पादित कद्दू और आलू भेंट किया गया। ये कद्दू लेकर नगर पालिका लोरमी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुजीत वर्मा , उपाध्यक्ष डॉ. अशोक जायसवाल , जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह ठाकुर लेकर पहुंचे थे।

See also  प्रशासन तुंहर द्वार अभियान : ग्राम पंचायत चारपारा में हुआ शिविर का आयोजन...

ये हुआ आखिरी दिन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सदन में भारी हंगामा हुआ। विपक्ष ने धान खरीदी में गड़बड़ी और रायगढ़ जिले में भूमि अधिग्रहण, मुआवजे जैसे कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने धान खरीदी में गड़बड़ी पर चर्चा की मांग की, लेकिन स्थगन मंजूर नहीं होने से नाराज विपक्षी विधायकों ने नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेस विधायकों ने धान खरीदी में गड़बड़ी के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेस विधायकों ने धान खरीदी में गड़बड़ी के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया। शून्यकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेस विधायकों ने धान खरीदी में गड़बड़ी के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने आरोप लगाया कि, उत्पादन से अधिक धान खरीदी दिखाकर भ्रष्टाचार किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, जिससे विपक्ष भड़क गया।

See also  छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!